सूरौठ।स्मार्ट हलचल।कस्बा सूरौठ के मंजरों के पुरा निवासी एएसआई सुरेश चंद्र मीणा को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उत्कृष्ट सेवा पदक पुरस्कार से सम्मानित किया है। सूरौठ निवासी सुरेश चंद्र मीणा पुत्र गोपाल मंजर दिल्ली पुलिस में सहायक उप निरीक्षक पद पर कार्यरत हैं। सुरेश चंद्र मीणा को यह पुरस्कार उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया है। सुरेश मीणा को पूर्व में भी दिल्ली पुलिस की ओर से जी 20 मेडल एवं ब्रोंज मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।