हमीरगढ़ में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 20 मार्च को,नव निर्मित बाबा रामदेव मंदिर शिखर पर कलश स्थापना एवं विशाल शोभायात्रा का भव्य आयोजन

मुकेश खटीक
मंगरोप।हमीरगढ़ कस्बा स्थित भीलवाड़ा दरवाजा रेगर मोहल्ला स्थित नव निर्मित बाबा रामदेव मंदिर में रैगर समाज के तत्वावधान में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं शिखर कलश स्थापना महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम के तहत 16 मार्च से धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत होगी,जबकि 20 मार्च को प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।आयोजन समिति के अनुसार 16 मार्च सोमवार को प्रातः 9 बजे विनायक स्थापना के साथ हवन,पाठ और पूजा का शुभारंभ होगा।इसके बाद 19 मार्च गुरुवार को रात्रि 9:15 बजे सत्संग एवं भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा।मुख्य कार्यक्रम 20 मार्च शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:15 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं शिखर कलश स्थापना के साथ सम्पन्न होगा।इससे पूर्व सुबह 7:15 बजे मंदिर परिसर से जल कलश एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।कार्यक्रम में विभिन्न संत भागीरथ महाराज(आसींद),नारायणराम महाराज(नरवर,अजमेर),हंसराज महाराज(पोटला),लादूराम महाराज(उदलपुरा),मांगीलाल महाराज(राजनगर) आदि उपस्थित रहेंगे।जोधपुर के आचार्य धनाराम पुरण शास्त्री अनुष्ठान का संचालन करेंगे।कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन रोड स्थित नरसिंह वाटिका में महाप्रसादी का आयोजन होगा।आयोजनकर्ताओ ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में आयोजित धार्मिक महाकुम्भ में शामिल होने की अपील की है।