ज्ञान चन्द मेघवंशी अखिल भारतीय बलाई महासभा के मुख्य प्रदेश सचिव नियुक्त, क्षेत्र में खुशी की लहर

भीलवाड़ा, स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि.) के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्णयानुसार राजस्थान प्रदेश की पुनर्गठित टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक बाबूलाल बछेर (पूर्व विधायक-दूदू) एवं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मुकेश मेहरडा की अनुशंसा पर भीलवाड़ा जिले के ग्राम धनोप निवासी वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान चन्द मेघवंशी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए मुख्य प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ज्ञान चन्द मेघवंशी पूर्व में लगातार तीन बार संगठन के प्रदेश सचिव पद पर रहकर समाज हित में सराहनीय और उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं। उनकी इसी निष्ठा, सक्रियता और सांगठनिक अनुभव को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए इस बड़े पद से नवाजा है।

उनकी इस नियुक्ति पर महासभा के पदाधिकारियों, शुभचिंतकों और स्थानीय ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है। लोगों का मानना है कि मेघवंशी की इस नियुक्ति से संगठन को राजस्थान प्रदेश में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज उत्थान के कार्यों में तेजी आएगी।

अपनी नियुक्ति पर ज्ञान चन्द मेघवंशी ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई इस महती जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के हक व अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।