महिलाओं ने दशामाता पूजन किया,पति की लम्बी आयु की कामना कर मांगा दरिद्रता से मुक्ति का वरदान

मुकेश खटीक
मंगरोप।हमीरगढ़ कस्बे के कवि नगर,रेलवे स्टेशन क्षेत्र,घाटी मोहल्ला,सब्जी मंडी सहित मंगरोप कस्बे में शुक्रवार को दशामाता व्रतधारी महिलाओं ने मां का पूजन कर पति की लम्बी आयु एवं घर में सुख समृद्धि की कामना की।सुबह से ही घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया जो कि शाम 3 बजे तक चलता रहा।महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर पूजा स्थल पर पहुंचीं जहां दशामाता की कथा सुनकर दशामाता का पूजन का पूजन करके विधिवत धागा पूजन,जल अर्पण कर बेल को गले में धारण कर प्रसाद ग्रहण किया।ईस दौरान महिलाओं ने समूह में भजन-कीर्तन भी किए,जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।व्रतधारी हमीरगढ़ कस्बे की महिला रामकन्या कुमावत ने बताया कि दशामाता का व्रत रखने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है तथा संतान की रक्षा होती है।उन्होंने कहा कि महिलाएं हर वर्ष पूरे श्रद्धाभाव और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ यह व्रत रखती है।दशामाता मंदिर पर दिनभर श्रद्धालु।महिलाओं की आवाजाही बनी रही।पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को व्रत की शुभकामनाएं देते हुए प्रसाद ग्रहण किया।कथा वाचन के दौरान शांता देवी,भंवरी देवी,दुर्गा सोनी,कल्पना शर्मा,कमलेश बड़वा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित।