Homeभीलवाड़ाएडवोकेट मुकेश सुवालका को मिलेगा 'बेरी गौरव अवार्ड' (25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय...

एडवोकेट मुकेश सुवालका को मिलेगा ‘बेरी गौरव अवार्ड’ (25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजों के सानिध्य में होगा ऐतिहासिक आयोजन

भीलवाड़ा / जयपुर । भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा एवं पंचशील सिद्धान्तों को वैश्विक पटल पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कार्यरत अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, लोकप्रिय एवं यशस्वी न्यायविद न्यायमूर्ति भगवती प्रसाद बेरी जी की 113वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर सम्पूर्ण राजस्थान से चयनित 51 विशिष्ट प्रतिभाओं को उनके सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रहित में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘बेरी गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह 25 राष्ट्रों (भारत, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, अंगोला, ऑस्ट्रिया, क्रोएशिया, फिनलैंड, ट्यूनीशिया, जर्मनी, इराक, इज़राइल, मैसेडोनिया, मोरक्को, नीदरलैंड, नाइजीरिया, नॉर्वे, रोमानिया, डेनमार्क, श्रीलंका, मालदीव, किर्गिज़स्तान, फिलिस्तीन एवं फिजी) के राष्ट्रीय ध्वजों के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा, जो इस आयोजन को अंतर्राष्ट्रीय गरिमा एवं वैश्विक पहचान प्रदान करेगा। मंच द्वारा चयनित विशिष्ट प्रतिभा मुकेश सुवालका, एडवोकेट न्यायालय परिसर भीलवाड़ा को मंच के प्रेरणास्रोत एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा ‘बेरी गौरव अवार्ड’ के अंतर्गत शॉल, साफा, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) एवं सम्मान-पत्र (फोल्डर) प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिभा एडवोकेट मुकेश सुवालका ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायमूर्ति भगवती प्रसाद बेरी जी ने अपने जीवन में सफलता की सर्वोच्च ऊँचाइयों को स्पर्श किया। वे एक बहुमुखी विचारक, उत्साही पाठक, कुशल लेखक, प्रतिभाशाली वाद-विवादकर्ता एवं तर्कशील वक्ता थे। उनके नाम से दिया जाने वाला यह सम्मान प्राप्त होना मेरे लिए अत्यंत गौरव एवं सम्मान का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुनरुत्थान, भारत का पुनः वैदिक कालीन जगद्‌गुरु के आसन पर प्रतिष्ठित होना, भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो पावर सहित स्थायी सदस्यता प्राप्त होना तथा अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय बनाया जाना जैसे विचार न्यायमूर्ति बेरी जी की वैचारिक विरासत का अभिन्न अंग रहे हैं। ‘बेरी गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किए जाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रतिभा के परिवारजनों, समाज के प्रबुद्ध नागरिकों एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular