डॉ. मनोज जैन अध्यक्ष, रितेश पल्लीवाल सचिव मनोनीत – राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिलाई गई शपथ
सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी। स्मार्ट हलचल|जैन समाज के सबसे बड़े राष्ट्रीय सामाजिक संगठनों में से एक, *भारतीय जैन मिलन* की गंगापुर सिटी शाखा का आज विधिवत गठन किया गया।सवाई माधोपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष *वीर सुरेश जैन ऋतुराज* द्वारा भगवान महावीर स्वामी को साक्षी मानकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।गंगापुर सिटी शाखा के लिए *डॉ. मनोज जैन को अध्यक्ष, श्री रितेश पल्लीवाल को सचिव, विमल जैन गोधा और नरेंद्र जैन नृपत्या* को प्रमुख दायित्व सौंपा गया है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने जल्द ही गंगापुर सिटी शाखा का विस्तार करने के निर्देश दिए हैं।
*500 से अधिक पदाधिकारियों की मौजूदगी*
बैठक में मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित देशभर से 500 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष *प्रकाश जैन पाटनी* ने बताया कि भारतीय जन्मदिन की पूरे देश में लगभग 1600 शाखाएं वर्तमान में कार्य कर रही है आज राष्ट्रीय कार्य करने की बैठक में भारतीय जैन मिलन की सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, चौथ का बरवाड़ा, अलीगढ़ सहित कई स्थानों पर नई शाखाओं के गठन की घोषणा की गई और सभी नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के संदेश को लेकर रणथंभौर मार्ग पर एक जागरूकता रैली निकाली गई। इसके पश्चात संगठन के सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर आगामी गतिविधियों की रणनीति तय की गई।
आयोजन में सवाई माधोपुर शाखा के अध्यक्ष *विनोद जैन* के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का माला, दुपट्टा और पगड़ी पहनाकर भव्य सम्मान किया गया।
—