वीर तेजाजी महाराज के मारवाड़ी खेल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, माण्डलगढ़ में तेजाजी की भक्ति में गूंजे लोकगीत

वीर तेजाजी महाराज के मारवाड़ी खेल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, माण्डलगढ़ में तेजाजी की भक्ति में गूंजे लोकगीत

माण्डलगढ़। स्मार्टहलचल। शुभम् जीनगर। मांडलगढ़ बसस्टैण्ड पर स्थित तेजाजी महाराज मंदिर के निकट वीर तेजाजी महाराज मेला महोत्सव द्वारा आयोजित वीर तेजाजी के मारवाड़ी खेल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उमड़े। कार्यक्रम में वीर तेजाजी की लोकगाथा और मारवाड़ी लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम में व्यापारमंडल अध्यक्ष नीरज जोशी,अधिवक्ता कैलाशचंद्र जी तम्बोली, नारायण सोनी , दुर्गेश सेन ,भगवती लाल तम्बोली, शंकर जी तेली, महावीर जी ब्रह्मभट्ट ,कपिल सोनी ,विष्णु पोरवाल ,गणेश तेली एव ओम बागवान सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

मारवाड़ी खेल में कलाकारों ने वीर तेजाजी के जीवन एवं लोकगाथा का प्रभावी मंचन किया। तबलावादक गोरी शंकर जी कड़वासा और हारमोनियम वादक भेरूलाल जी डखणीखेड़ा ने सुमधुर वादन से प्रस्तुति को और प्रभावशाली बनाया।

कार्यक्रम के दौरान लोकगीतों और पारंपरिक संगीत पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। आयोजन स्थल पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। कार्यक्रम में लोक कला, संस्कृति और आस्था का मनमोहक संगम देखने को मिला।