काछोला 13 मार्च -स्मार्ट हलचल|कस्बे के धर्म नगरी काछोला में प्रथम बार भव्य फाग महोत्सव और नानी बाई रो मायरो को लेकर श्रद्धालुओ को बैठक हुई।बैठक में 15 मार्च से 17 मार्च तक होने वाले कार्यक्रम हेतु कमेटियां बनाई गई। आयोजक आप और हम सदस्यों ने बताया कि 15 मार्च रविवार को कलश यात्रा चारभुजा मंदिर से शुरू होगी जो विभिन्न गली मोहल्ले से गुजरती हुई कलश यात्रा आयोजन स्थल बाग के बालाजी मंदिर प्रांगण पहुंचेगी।कलश यात्रा में पंडित विष्णु श्री कृष्णतन्य जी महाराज के सानिध्य में भजन प्रवाहक शानू कबीरा व हर्षिता मालू द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हुए है। इस अवसर डॉ कैलाश चन्द्र वैष्णव,रमेश चन्द्र काष्ट, महावीर बसेर,भगवान काष्ट, भैरु लाल मंत्री,घनश्याम पोरवाल सहित आदि कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु रुपरेखा को अंतिम रूप देते हुए।
