कोटा। स्मार्ट हलचल|रोटरी क्लब पद्मिनी की ओर से ‘फूड फॉर हंगर’ सेवा अभियान के तहत एमबीएस अस्पताल में 100 भोजन पैकेट वितरित किए गए। क्लब अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि पैकेटों में पूरी, आलू की सब्जी और इमरती शामिल थी। यह सेवा कार्य आनंद राठौड़ के सहयोग से आयोजित किया गया।रोटेरियन सोनिया लखोटिया, कविता झंवर एवं सुरेखा झंवर ने अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों और जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट वितरित किए। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना क्लब की नियमित सेवा गतिविधियों का हिस्सा है।