दिनेश लेखी
कठूमर।स्मार्ट हलचल|राजीविका कार्यालय में मंगलवार को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में बताया गया कि राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक मनाया जा रहा है। इस दौरान “हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी” की भावना के साथ पोषण संबंधी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित पोषण सखियों के द्वारा महिलाओं को स्थानीय एवं आसानी से उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने, हरी सब्जियां, दालें, अनाज, फल, दूध एवं अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन के साथ-साथ स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर पोषण से संबंधित जागरूकता नारे एवं संदेश भी दिए गए तथा महिलाओं को अपने परिवार एवं समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम में राजीविका से जुड़ी महिलाओं एवं कार्यालय स्टाफ की सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से “सुपोषित परिवार, स्वस्थ समाज” का संदेश दिया गया !