स्टेट हाईवे-12 पर दर्दनाक सड़क हादसा ट्रेलर की टक्कर से 65 वर्षीय कैलाश की मौत, डूंगरी चौराहे के पास हादसा

सुरज वर्मा
शाहपुरा । स्मार्ट हलचल|स्टेट हाईवे-12 पर डूंगरी चौराहे के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में तस्वरियां खुर्द निवासी 65 वर्षीय कैलाश पुत्र मोहन गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार कैलाश मोटरसाइकिल से शाहपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डूंगरी चौराहे के समीप पीछे से आए ट्रेलर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कांग्रेस नेता मनीष नायक ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा मांग पर महज खानापूर्ति करते हुए छोटे स्तर पर कार्रवाई की गई, लेकिन प्रभावी स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए। इसका खामियाजा अब आमजन को भुगतना पड़ा है। बुधवार को डूंगरी चौराहे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तस्वरियां खुर्द निवासी 65 वर्षीय कैलाश पुत्र मोहन गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।नायक ने कहा कि हादसा प्रशासन और सड़क विभाग की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रशासन और संबंधित विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई तो भविष्य में इससे भी बड़े हादसे हो सकते हैं।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि डूंगरी चौराहे पर तीनों तरफ तत्काल बड़े एवं प्रभावी स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, साथ ही यातायात सुरक्षा के अन्य आवश्यक इंतजाम भी किए जाएं, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शाहपुरा जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कैलाश को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों और ट्रेलर चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।