जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने पंचायत समिति सभागार में गई जनसुनवाई

 

शशिकांत शर्मा

भरतपुरवैर पंचायत समिति सभागार में जिला कलेक्टर भरतपुर ने जनसुनवाई की। जन सुनवाई में जिला कलेक्टर कमर चौधरी उपस्थिति के अतिरिक्त उपखंड अधिकारी गंगाधर मीणा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी भानु शर्मा प्रशिक्षु आई ए एस , बिजली विभाग, पंचायत समिति, खाद्य सुरक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी , सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के अलावा जिला कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जनसुनवाई में रसद विभाग के तीन, पंचायत समिति के पांच , नगर पालिका वैर से एक, परिवाद मिला । नगर पालिका से पट्टा होने के बाद तहसील से समय पर रजिस्ट्रेशन नहीं होने का परिवाद सुरेश चंद पुत्र जगन लाल जाति जांगिड़ वार्ड नंबर 17 ने जिला कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जिसमें कलेक्टर ने, वैर तहसीलदार भानु शर्मा को इस पर रजिस्ट्रेशन करने का आदेश दिया । जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें खाली जगह को साफ करवाने के लिए नगर पालिका वैर से कहा गया एवं छात्रावास में पानी की सुविधा नहीं होने पर समस्त पानी उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा भुसावर गेट से बाबडी वाले हनुमान जी के मंदिर तक जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़क को सही करवाने के लिए प्रार्थना पत्र नगर पालिका के पार्षद मुकेश कुमार सैनी ने दिया जिसमें बताया कि पहले भी उपखंड अधिकारी एवं संभागीय आयुक्त एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी ज्ञापन दिये गये लेकिन आज तक सड़क का जीर्णोद्धार नहीं हो सका। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी को समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए । उप जिला अस्पताल पर पर्ची खिड़की पर धूप आने पर सामने टीन शेड लगवाने के दिए निर्देश दिए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए की जन सुनवाई में आए परिवादो पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए इसके बाद जिला कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ जनसंपर्क किया गया।