डॉ आदित्य कश्यप
टोंक|स्मार्ट हलचल|दूनी नगरपालिका मण्डल के नवनिर्वाचित बोर्ड की प्रथम साधारण सभा की बैठक दूनी नगरपालिका मण्डल के सभा भवन में 15 अक्टूबर को नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्चना कटारिया की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगीदूनी नगर पालिका मण्डल के अधिशासी अधिकारी अमर चंद गुर्जर ने बताया की दूनी नगरपालिका मण्डल के नवनिर्वाचित बोर्ड की प्रथम साधारण सभा की बैठक दूनी नगरपालिका मण्डल के सभा भवन में 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्चना कटारिया की अध्यक्षता में रखी गई है जिसमें सभी नवनिर्वाचित बोर्ड के सभी सदस्यों (पार्षदों ) को आमंत्रित किया गया है इस साधारण सभा में विभिन्न विकास कार्यों पर विचार विमर्श, कार्यालय भवन की प्रथम मंजिल पर मिटींग हॉल निमार्ण पर विचार विमर्श, नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर विचार विमर्श, कंजर बस्ती से सत्यनारायण भगवान मंदिर तक स्ट्रीट लाइट व पोल लगाने पर विचार विमर्श किया जाएगा