ब्यावर में केंद्र सरकार की नीतियों, महंगाई के खिलाफ प्रदर्शनः पीएम मोदी का पुतला फूंका, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर धरना

अनिल कुमार

स्मार्ट हलचल|ब्यावर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में शहर के प्रमुख केंद्र चांगगेट पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आह्वान पर जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। हजारों की संख्या में जुटे कांग्रेसजन, कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और आम नागरिकों ने रसोई ठंडी पड़ने की पीड़ा को केंद्र तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर हुंकार भरी।
जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी का संबोधन: धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ जो ‘ट्रेड डील’ की है, वह देश की बर्बादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने जैसा है। लेकिन सबसे बड़ा संकट अभी रसोई गैस का है। घरेलू सिलेंडर में ₹60 की भारी बढ़ोतरी और कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति पर अघोषित रोक ने आम परिवारों की रसोई को ठंडा कर दिया है। शादी-विवाह के सीजन में ढाबे, होटल, रेस्तरां और छोटे व्यवसाय ठप हो रहे हैं। आने वाले समय में गैस और पेट्रो पदार्थों का भयंकर संकट खड़ा होगा, जिसकी जिम्मेदार पूरी तरह मोदी सरकार है।”

पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा ने कहा कि केंद्र की विफल विदेश नीति के कारण खाड़ी में फंसे भारतीयों की वापसी नहीं हो रही और ईंधन संकट गहरा रहा है, जिसका सीधा असर गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ रहा है।
पूर्व विधायक माणक डाणी ने कहा कि गैस की किल्लत और बढ़े दाम आमजन के साथ क्रूर मजाक हैं। शादी-विवाह के सीजन में कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे, जिससे सामाजिक आयोजन प्रभावित हो रहे हैं।

अन्य प्रमुख वक्ता:कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भरत बाघमार, कपासन प्रभारी आशीषपाल पदावत, कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा, सेवादल राष्ट्रीय सचिव कल्पना भटनागर, प्रदेश सचिव सोहन मेवाड़ा, पीसीसी सचिव नवनीत सिंह टुटेजा, पीसीसी सदस्य सहदेव सिंह रावत, वाजिद खान चीता, पूर्व सभापति शांति डाबला व गोविंद पंडित, ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष बिरदीचंद खोरवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम सोलीवाल, जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मसिंह भाटी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष साँखला, एनएसयूआई अध्यक्ष जयदीप रावत सरपंच महेन्द्र सिंह चौहान पूर्व प्रधान लाल मोहम्मद, पूर्व पार्षद भुवनेश शर्मा, रामनिवास सेन, नागराज राव, दयालराम गुर्जर सहित कई अन्य नेताओं ने उद्बोधन दिया।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख कार्यकर्ता: पूर्व नेता प्रतिपक्ष दलपतराज मेवाड़ा, राजेन्द्र ओस्तवाल, राजेन्द्र बाबेल, मोहन खत्री, एडवोकेट रामस्वरूप सेवलिया, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव एडवोकेट सुलक्षणा शर्मा, महिला ज़िलाध्यक्ष इशिका जैन, शोभा चौधरी, जान्हवी भारवानी, अल्पसंख्यक विभाग ज़िलाध्यक्ष अज़मत काठात, बशीर मोहम्मद, अब्दुल रज़्ज़ाक़, शमशुद्दीन काठात, खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फिरोज़ काठात, रज़्ज़ाक़ काठात, जिला परिषद सदस्य रासासिंह रावत, ताराचंद भट्ट, गणपत जलवानिया, शेरसिंह जाट, कालू काठात, नेमाराम मेहरा, गंगा रावत, अशराफ काठात, मुकेश काठात, कान्हा पंवार, नवीन गर्ग, मनीष सामरिया, हनुमान चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका, चेतन भट्ट, रामस्वरूप डागर, मुकेश जोशी, रामलाल लखन, जीवराज जावा, मुकेश लखन, शाकिर कुरेशी, ऋषि लाम्बा, सुरेंद्र सिंह रावत, सुनील चौहान, सरदारा काठात, अशोक पंडित, राकेश साहू, जगदीश कुमार जवाजा, रणजीत सिंह, हरिसिंह परिहार, प्रवीण बडोला, देवकरण शर्मा, टीकम सिंह कड़ीवाल, मदनमोहन त्रिपाठी, सोहनलाल सोनेल, सरपंच राजेश पंवार, इस्लाम काठात, आजाद काठात सहित पीसीसी/डीसीसी पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और हज़ारों ऊर्जावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यावर अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने किया।

कार्यक्रम का समापन:
धरना-प्रदर्शन के अंत में सभी उपस्थित कांग्रेसजन और आम नागरिकों ने एक सुर में राष्ट्रगान गाया। इसके पश्चात् मानव शृंखला बनाकर जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया, जो केंद्र सरकार की जन-विरोधी नीतियों, गैस संकट, महंगाई और अमेरिका ट्रेड डील के प्रति गहरा असंतोष प्रदर्शित करने का प्रतीक था।