बैंक रिकवरी और बिजली विभाग के प्री-लिटिगेशन मामलों सहित 80.57 लाख रुपए के अवार्ड पारित, पांच वर्ष से पुराने 7 प्रकरणों का भी निपटारा
मांडलगढ़।स्मार्ट हलचल|मांडलगढ़ न्यायालय में बेंच सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री प्रिया मीणा की अध्यक्षता में वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में दाण्डिक शमनीय अपराध, सिविल प्रकरण, एनआई एक्ट प्रकरण, प्री-लिटिगेशन सहित अन्य राजीनामा योग्य मामलों की सुनवाई कर आपसी सहमति से प्रकरणों का निस्तारण किया गया।लोक अदालत में कुल 81 न्यायिक प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। इसके साथ ही बैंक रिकवरी एवं बिजली विभाग से संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी आपसी सहमति से निपटारा किया गया। इन प्रकरणों में कुल 80 लाख 57 हजार रुपए के अवार्ड पारित किए गए। इस दौरान पांच वर्ष से अधिक पुराने 7 प्रकरणों का भी राजीनामे के माध्यम से निस्तारण किया गया।
लोक अदालत के सफल आयोजन के दौरान सदस्य उपखंड अधिकारी, तालुका सचिव मुकेश सैनी तथा कर्मचारी बुद्धिप्रकाश शर्मा, राहुल स्वर्णकार, राधाकृष्ण शर्मा, अरशद नईम, पंकज मिश्रा, वी.पी. सिंह, सियाराम, पुखराज एवं आशीष उपस्थित रहे। पीएलवी अतुल वैष्णव एवं कमलेश ने भी सहभागिता निभाई।