भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|शहर में रेल मरम्मत कार्य के चलते भीलवाड़ा सिटी समपार फाटक संख्या 68 स्पेशल को 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक बंद रखा जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अनुसार, भीलवाड़ा में किलोमीटर 132/0–1 पर स्थित इस फाटक पर आवश्यक रेल मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते चार दिन तक सड़क यातायात प्रभावित रहेगा।रेलवे प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। फाटक बंद रहने के दौरान वाहन चालक भीलवाड़ा पुलिया संख्या 161-ए अथवा रामधाम पुलिया संख्या 161-बी से आवागमन कर सकेंगे। रेलवे प्रशासन ने शहरवासियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।