जीव दया अभियान की शुरुआत: निम्बार्क आश्रम से 100 पानी की टंकियों व गौ पात्रों का निःशुल्क वितरण

भीलवाड़ा।  गौ सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद द्वारा संचालित जीव दया अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को बसंत विहार स्थित निम्बार्क आश्रम में 500 सीमेंट की पानी की टंकियों एवं गौ पात्रों के निःशुल्क वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया।

अभियान के प्रथम चरण में आज मानव अधिकार परिषद के संगठन मंत्री हरीश नम्रता काकाणी के पिता स्व ओमप्रकाश व माता स्व कुंजलता काकाणी के स्मृति में 100 सीमेंट की मजबूत पानी की टंकियों एवं गौ पात्रों का संकल्प पत्र भरवाकर निःशुल्क वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम महंत मोहनशरण शास्त्री, शहर विधायक अशोक कोठारी, एडीशनल स्टेन्डिग काउसिंग भारत सरकार के एडवोकेट गौरव आचार्य के सान्निध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने परिषद की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे सेवा कार्य समाज में करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष बम्ब एवं संरक्षक हेमंत कोठारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक स्थानों पर गौवंश के लिए स्वच्छ जल एवं आहार की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में गौवंश को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए परिषद द्वारा यह विशेष पहल की गई है, जिससे समाज में जीव दया, करुणा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रसारित हो सके।

परिषद के मार्गदर्शक सीए महावीर गांधी, समाजसेवी ललित आंचलिया एवं सुनील बालर ने बताया कि परिषद द्वारा मार्च माह के दौरान 500 मजबूत एवं टिकाऊ सीमेंट की पानी की टंकियों और गौ पात्रों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा, जिससे गौ माता के लिए दीर्घकालिक जल व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जिला महामंत्री ललित मधु लोढ़ा द्वारा व्यक्त किया गया।

इस दौरान समाजसेवी सुनील बालर, महावीर चौधरी, अनुराग बाबेल, पूर्व पार्षद सुरेश बम्ब, राधेश्याम सोमानी, ज्योतिप्रकाश सोनी, नौरत बाफना, रजनी बाफना, गोपाल शर्मा, सीए बलवीर डागलिया, ललित बोहरा, कमल वेशनानी, पलाश पृथ्विक भण्डारी, पवन राठी, मनीष किरण सेठी, श्रीमती अलका बंब, कुसुम श्रीश्रीमाल, राजेश बाफना, प्रदीप चौधरी, अरविंद तोतला, महावीर झंवर, अमित व्यास, विनोद सुखवाल, शिवराज गुर्जर आदि उपस्थित थे।