चम्बल-भीलवाड़ा पेयजल परियोजना: 15 मार्च की शाम की जल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी

भीलवाड़ा . चम्बल-भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के तहत भीलवाड़ा जिले में होने वाली पेयजल आपूर्ति 15 मार्च को आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिशासी अभियंता, परियोजना खंड–प्रथम भीलवाड़ा के अनुसार, विद्युत वितरण कंपनी द्वारा तिलिस्वा एवं भुंजरकला की 33 केवी मेन बस पर रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य किया जाएगा। इसके लिए 15 मार्च 2026 को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
इस शटडाउन के कारण आरोली स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) पर जल आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते भीलवाड़ा शहर सहित जिले के कई क्षेत्रों में 15 मार्च की शाम की पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रह सकती है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पानी का संग्रह पहले से कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।