माण्डलगढ़। स्मार्ट हलचल। नवरात्रि के पावन पर्व पर माण्डलगढ़ के वार्ड नंबर 12 स्थित बड़ा मंदिर चारभुजानाथ चौक में गरबा महोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। माता की आराधना और गरबा की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु उत्साह के साथ महोत्सव में भाग ले रहे हैं। गरबा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गरबा की ताल और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय बना हुआ है।
गरबा महोत्सव में विधायक प्रतिनिधि मनोज सनाढ्य, धनश्याम सोनी, बाबूलाल भंडारी, राजूकुमार पाराशर, सूर्यप्रकाश वैष्णव, राजकुमार कास्ट, गोपाल वैष्णव, सुशील वैष्णव, देवराज तोषनीवाल, अशोक वैष्णव आदि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गरबा नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना की।