वार्ड 16 से भाजपा प्रत्याशी पिंकी कंवर ने पेश किया नामांकन,
मांडलगढ़। स्मार्ट हलचल। पंचायती राज चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में पंचायत समिति मांडलगढ़ के वार्ड संख्या 16 (लाडपुरा-भारिंडा) से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पिंकी कंवर पत्नी मोहन सिंह शक्तावत ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए उपखंड अधिकारी मांडलगढ़ के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, वार्ड प्रभारी मनोज सनाढ्य, वार्ड संयोजक यशोधर वैष्णव, एडवोकेट जमनालाल सेन, देवेन्द्र तंबोली, दिनेश तंबोली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।