Homeराजस्थानकोटा-बूंदीनव दीक्षित महर्षि रत्ना जी महाराज के महा मृत्युंजय तप के अवसर...

नव दीक्षित महर्षि रत्ना जी महाराज के महा मृत्युंजय तप के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा

स्मार्ट हलचल/चौमहला/जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक श्री संघ द्वारा शनिवार को नव दीक्षित महर्षि रत्ना जी महाराज के महा मृत्युंजय तप के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय तप महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को तपस्वी साध्वी जी विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे कई शहरों कस्बों से बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रही।
शोभायात्रा सुबह बेंड बाजों,भगवान के रथ के साथ श्रेयांस नाथ मंदिर से शुरू हुई ,शोभायात्रा में तपस्वी पालकी में सवार थी ,पालकी को महिलाओ ने उठा रखा था, युवा युवतियां जयकारा करते थिकरते हुए चल रहे थे,शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया,शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई जैन उपाश्रय पहुंची जहां साध्वी सौम्य रत्ना श्रीजी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित किया उन्होंने त्याग तपस्या का महत्व विस्तार से बताया उन्होंने कहा हमे अपना जीवन को सफल बनाना ,अपने कर्मो को कम करने के लिए तपस्या करनी चाहिए,तप करने के हमारे बांधे गए कर्म कम होते है।
उल्लेखनीय है यहां चातुर्मास कर रही साध्वी सौम्य रत्ना श्रीजी महाराज ठाणा 7 के सानिध्य में नव दीक्षित महर्षि रत्ना जी महाराज के 31 उपवास की कठोर तपस्या शनिवार को पूर्ण हुई ,धर्मसभा के बाद महाराज के सांसारिक परिवार द्वारा साध्वी को पारणा कराया,धर्म सभा में बाहर से आए श्री संघों का स्थानीय श्री संघ द्वारा बहुमान किया गया। शोभायात्रा मे पुरुष सफेद ड्रेस में महिलाए महिला मंडल की ड्रेस में मौजूद रही।
इस अवसर पर श्री संघ अध्यक्ष केसरीमल जैन,गोतम जैन,मनोहर ओसवाल,हंसराज जैन,वीरेंद्र डोसी,पारस भंडारी,सुरेश जैन,मांगीलाल संचेती,पवन पिछोलिया,अरविंद जैन,शीतल जैन, अमन मेहता ,राजेश जैन,विनोद जैन,देवेंद्र पिछोलिया,गोपाल जैन,पारस मेहता सहित अहमदाबाद सूरत लिंबड़ी नीमच छोटी सादड़ी आगर बडोद नागेश्वर उन्हेल,गंगधार, सुवासरा, मंदसौर, जावरा रतलाम ,भोपाल, सागर ,करेड़ा, मेघनगर, दाहोद ,गोधरा ,मुंबई आदि अनेकों से
जैन श्रीसंघ लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES