Homeभीलवाड़ाभारतीय राष्ट्रीय ध्वज केवल प्रतीक नही,बल्कि हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता का...

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज केवल प्रतीक नही,बल्कि हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतिनिधित्व करता है,,

विद्यार्थियों ने सम्मान तिरंगा की ली शपथ
तिरंगा रैली में गूंजे वन्देमातरम व भारत माता की जय के जयकारे
आजादी के अमृत
महोत्सव के तहत मनाया ‘हर घर तिरंगा’कार्यक्रम
काछोला 10 अगस्त -स्मार्ट हलचल/आजादी के अमृत महोत्सव में स्वाधीनता दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर 10 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत आमजन को उनके परिसर में तिरंगा फहराए जाने एवं तिरंगे के साथ सेल्फी को पोर्टल पर अपलोड किए जाने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।

हर घर तिरंगा” हर भारतीय को अपने घरों में तिरंगा लाने और हमारे देश की स्वतंत्रता के जश्न में इसे गर्व से फहराने के लिए आमंत्रित करता है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं है, बल्कि हमारे सामूहिक गौरव और एकता का गहरा प्रतिनिधित्व करता है।
इसको लेकर शनिवार को विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार पीईईओ विजयलक्ष्मी मीणा के निर्देशानुसार तिरंगा यात्रा जिसमे विद्यार्थियों ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा,गले मे तिरंगा पट्टी,तिरंगा केप पहनकर तिरंगा यात्रा निकाली रैली में विद्यार्थियों ने भारत माता की जय,वन्देमातरम के जयकारे गूंजेव वही तिरंगा रैली में विद्यार्थियों ने जोश के साथ भाग लिया।इससे पूर्व संस्था प्रधान मोहम्मद शाबिर रँगरेज ने सम्मान तिरंगा की शपथ दिलाई की तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है,देश का गौरव के साथ देश भक्ति की भावना जगाता है,इसका सम्मान करें,राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगा”फहराने के लिए भारत के ध्वज संहिता का पालन करूंगा। इस अवसर पर पंकज त्रिवेदी,दुर्गा देवी बलाई, संजु बलाई, टीना कुमारी तेली ने विद्यालय परिसर क्षेत्र में तिरंगा रैली निकालकर आमजन को हर घर तिरंगा हेतु जागरूक किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES