दीपक राठौर
बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|गोविंद सागर तालाब की पाल पर अवैध रूप से डाले गए पत्थरों को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सी एल शर्मा को एक ज्ञापन दिया |ज्ञापन के अंतर्गत बताया गया कि मॉ विन्ध्यावासी माता मन्दीर के पास गोविन्दसागर तालाब की पाल पर स्टेट हाईवे बिजौलियों में विशेष समुदाय या व्यक्ति विशेष द्वारा अवैध रूप से पत्थर डाल कर कुछ दिनो से अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व मे भी सरपंच घीसी लाल कोली के सत्र 2004 के कार्यकाल में विशेष समुदाय के असामाजिक तत्वो द्वारा अतिक्रमण का प्रयास किया गया था और कस्बे में माहौल खराब हुआ | वर्तमान में भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसके लिये गोविन्दसागार तालाब की पाल रोड के किनारे जो अवैध रूप से पत्थर डाले गये है उनको तुरन्त प्रभाव से हटवाने कि प्रशासन से मांग की है, साथ ही पत्थर डालने वाले असामाजिक तत्वो पर नियमानुसार कार्यवाही कर पाबन्द किया जाएं | वही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के एवं सहयोगी दलो के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए बताया कि 3 दिवस पर इस प्रकरण पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई तो उग्र आन्दोलन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदार स्वय प्रशासन की होंगी |