सर्व ब्राह्मण समाज गरबा महोत्सव 2026 गरबा महोत्सव की तैयारियाँ अंतिम चरण में!

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा।स्मार्ट हलचल|विप्र सेना नगर अध्यक्ष गोल्डी पुनीत पाराशर, तहसील अध्यक्ष हेमराज शर्मा एवं युवा अध्यक्ष वैभव दत्त पोंड्रिक ने बताया कि समस्त ब्राह्मण समाज के लिए हर्ष एवं उत्साह का अवसर है। विप्र सेना के तत्वावधान में पिछले चार वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा गरबा महोत्सव इस वर्ष भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
दिनांक: 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक समय: प्रतिदिन शाम 7 बजे से स्थान: बोर्डिंग हाउस
माँ जगदम्बा की आराधना, भक्ति, गरबा और सांस्कृतिक परंपराओं के इस पावन उत्सव में आइए, हम सभी मिलकर समाज की एकता, संस्कृति और आपसी भाईचारे को और मजबूत बनाएँ।
चार वर्षों की परंपरा, समाज की एकता और माँ अम्बे की भक्ति का उत्सव!
समस्त ब्राह्मण समाज के सभी परिवारों से सादर आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर गरबा महोत्सव की शोभा बढ़ाएँ और इस आयोजन को यादगार बनाएँ।