Homeराजस्थानअलवरभाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित

भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित

बानसूर । स्मार्ट हलचल/हरसौरा और दांतली पहाड़ी में शनिवार को रामपुर मंडल और हरसौरा मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक, टिफिन बैठक और घर घर तिरंगा, पौधारोपण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में पौधारोपण अभियान और घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आम कार्यकर्ताओ की समस्याओं को प्रमुखता से निराकरण करने का संकल्प लिया गया। जिला उपाध्यक्ष शशिकांत बोहरा ने बताया कि शनिवार को रामपुर मंडल के कार्यकर्ताओ की बैठक दांतली पहाड़ी और हरसौरा मंडला कार्यकर्ताओ की बैठक हनुमान मंदिर पर आयोजित की गई। जिसमें कार्यकर्ताओ को संगठन को मजबूती करने और उनकी समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने और आम लोगो को केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान स्कूल के खेल मैदान में एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर पौधारोपण भी किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES