भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के रीको थर्ड फेस में असली के नाम पर नकली का खेल धडल्ले से चल रहा था जिसका प्रताप नगर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया । प्रताप नगर थाना पुलिस ने एक कपड़ा फेक्ट्री में छापा मारा जहां ब्रांडेड कंपनी के नाम का नकली सेल्वेज बनाने का काम चल रहा था वही पुलिस की इस कार्यवाही से वस्त्र नगरी के कपड़ा उद्यमियों में हड़कंप मच गया । शनिवार को पुलिस ने लबाना शूटिंग नामक एक फेक्ट्री पर दबिश दी और वहां से तकरीबन 5000 मीटर नकली माल बरामद कर उसे जप्त किया । यह कार्यवाही सीओ सिटी सज्जन सिंह के सुपरविजन में और प्रताप नगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में की गई । पुलिस को रेमंड कंपनी के प्रतिनिधियों से शिकायत मिली थी शिकायत के आधार पर टीम बनाकर पुलिस ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया साथ ही कॉपी राइट एक्ट में मामला दर्ज कर फेक्ट्री को सील कर दिया और जांच शुरू की । पुलिस अब इस जांच में भी जुटी है कि नकली कपडा कहां कहां सप्लाई किया जाता था। इस फैक्ट्री के अलावा और किन किन फैक्ट्री में सेलवेज और नकली ब्रांड के कपड़े बनाए जा रहे है ।
