सांगोद, 23 वार्डो के लिए 70 नामांकन, वार्ड 19 में सबसे ज्यादा 7 नामांकन

बी एम राठौर
न्यूज
सांगोद 13 अक्टूबर |स्मार्ट हलचल|सांगोद, पंचायतीराज चुनाव के तहत पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए नामांकन दाखिले के अंतिम दिन भीड़ उमड़ी। यहां पंचायत समिति सभागार भवन में पंचायत समिति क्षेत्र के 23 वार्डो में चुनाव लड़ने के लिए 67 उम्मीदवारों ने 70 नामांकन दाखिल किए। भाजपा व कांग्रेस के 23-23 उम्मीदवारों समेत कई वार्डो में आम आदमी पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल किए। सबसे ज्यादा नामांकन वार्ड 19 में मिले। इस वार्ड में 7 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। 9 वार्ड में दो-दो व 9 वार्डो में 3-3 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इससे पहले यहां पंचायत समिति सभागार भवन में नामांकन दाखिले के अंतिम दिन भीड़ के मद्देनजर व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। राजनीतिक दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी बिना कोई शोर किए नामांकन दाखिल करने पहुंचे। कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अलग-अलग एवं भाजपा के उम्मीदवारों ने एक साथ कार्यालय पहुंचकर नामांकन रिटर्निंग अधिकारी दीपक मित्तल को नामांकन सौंपे।भाजपा से चुनाव प्रभारी चैनसिंह, प्रधान जयवीर सिंह, कृपाल सिंह, संजय शर्मा तथा कांग्रेस से ब्लॉक अध्यक्ष मिर्जा शकील ने कार्यालय पहुंचकर उम्मीदवारों के चिंह सौंपे।