जन सहयोग से नवरात्र पर कान्हा गौशाला पर की अखण्ड ज्योत प्रज्जवलित

मदन मोहन गर्ग

गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। कान्हा गौशाला चकछावा गंगापुर सिटी पर नवरात्र के शुभ अवसर पर गौषाला परिसर स्थित कृष्ण मंदिर पर अखण्ड ज्योति दीप विधी विधान से प्रज्जवलित किया गया। इस दौरान कमल सिंह फौजी सूबेदार साहब, कान्हा गौशाला के अध्यक्ष कल्याण सिंह जाट, कोषाध्यक्ष जयंत योगी, जिला सवाई माधोपुर के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धन सिंह मावई सलोदा के द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। इस शुभ अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि गौ सेवा ही इस कलयुग का सबसे ज्यादा पुण्य है। उन्होने कहा कि हर व्यक्ति हर घर में एक गौ माता रखनी चाहिए। हम सब मिलजुल कर कान्हा गौशाला पर सहयोग करेंगे। गौ माता की सेवा में तत्पर रहेंगे। कान्हा गौशाला के अध्यक्ष कल्याण सिंह जाट ने कहा कि कान्हा गौशाला में कृष्ण भगवान के इस मंदिर पर अखंड ज्योति हमेषा जलेगी। कान्हा गौशाला के सचिव नरेश सिंह मीणा ने कहा कि कान्हा गौशाला सर्व समाज के सहयोग से चल रही है। उन्होने सभी से गौषाला में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहयोग करने की अपील की है। इस दौरान गौ भक्त सीताराम सैनी छावा की बगीची, हुकम सिंह सैनी, पुरषोत्तम गुप्ता, पप्पू मीणा टोकसी, उमेश सैनी जाट बडौदा, रमेश मीणा ताजपुर, विनोद शास्त्री, हरि पटेल खानपुर बड़ौदा उपस्थित रहे।