*गंगापुर सिटी में देव आमंत्रण परिक्रमा के तहत हुआ पूजा-अर्चना एवं सामूहिक प्रार्थना का आयोजन*
मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। विप्र फाउंडेशन, राजस्थान जोन-1D द्वारा आयोजित देव आमंत्रण परिक्रमा अभियान के अंतर्गत आज गंगापुर सिटी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर विप्र फाउंडेशन के आगामी तीन प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों की सफलता एवं निर्विघ्न संपन्नता के लिए बाबा श्याम को आमंत्रण अर्पित किया गया।इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमन्त शर्मा के नेतृत्व में गंगापुर सिटी जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर संगठन के राष्ट्रीय आयोजनों की सफलता, मंगलमय परिणामों एवं समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
डॉ. हेमन्त शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन द्वारा 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक देशभर में देव आमंत्रण परिक्रमा आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य संगठन के तीन प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों की सफलता के लिए देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करना है। इन आयोजनों में अयोध्या से अरुणाचल तक रथयात्रा, गुवाहाटी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ तथा शक्तिपुंज परशुराम (Statue of Strength) के अनावरण कार्यक्रम शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलीप तिवारी, प्रदेश सचिव विष्णु गुरुजी , जिला महामंत्री राजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सहारिया एवं जितेन्द्र शर्मा , जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा , जिला सचिव रविभूषण जैमिनी , जिला सहसचिव मदनमोहन शर्मा , केशव शर्मा , महेंद्र कुम्भाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विप्र फाउंडेशन का यह अभियान श्रद्धा, समर्पण और संगठनात्मक एकता का प्रतीक है। इसके माध्यम से देशभर में विभिन्न देवालयों में पूजा-अर्चना कर राष्ट्रीय आयोजनों की सफलता एवं निर्विघ्न संपन्नता के लिए प्रार्थना की जा रही है।