डीजे संचालक को गाड़ी में बैठाकर ले गए बदमाश, 2 घंटे तक मारपीट कर सड़क पर फेंका

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा/बागौर । भीलवाड़ा जिले के बागोर थाना क्षेत्र में चाखेड़ गांव में डीजे संचालक पर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान  हथियारों से लैस बदमाशों ने डीजे संचालक के साथ गंभीर मारपीट की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। वही बागोर थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित घायल प्रकाश गुर्जर ने बताया कि मैं डीजे का काम करता हूं और शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे चाखेड़ गांव में मुंडन संस्कार का कार्यक्रम करके डीजे का गाड़ी वापस आ रही थी तब मेरे पास फोन आया कि कोई अज्ञात व्यक्तियों ने मेरे साथ काम करने वाले लड़के को रोक लिया है और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं जिसके बाद में तुरंत मौके पर पहुंचा तो उससे पहले ही रास्ता रोको कर कुछ लोग खड़े हुए थे। जिसमें शिवलाल , हरदेव गुर्जर, मंदरूप , विनोद गुर्जर, देवीलाल , परमेश्वर गुर्जर, हरदेव गुर्जर  सहित 1 दर्जन लोग हथियार लेकर खड़े हुए थे और उन्होंने आते ही मुझ पर हमला कर दिया। मुझे गाड़ी में बैठा कर लेकर गए और मुझे डराया धमकाया और गंभीर मारपीट की।  मारपीट करने के करीब 2 घंटे बाद वे लोग मुझे पटक कर चले गए। मेरी इन लोगों से कोई दुश्मनी नहीं है ना कोई पुरानी रंजिश हैं।