शाहपुरा-वार्ड 3 और 11 से दो-दो नामांकनय कांग्रेस के सभी 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किए फॉर्म

शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी
स्मार्ट हलचल|पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत शाहपुरा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को 8 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। इसके साथ ही अब तक कुल 11 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। अभ्यर्थियों ने नामांकन फॉर्म खरीदने में रुचि दिखाई है, लेकिन उन्हें जमा कराने की रफ्तार अभी धीमी बनी हुई है।
रिटर्निंग अधिकारी एवं शाहपुरा उपखंड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। बुधवार को वार्ड संख्या 3 और 11 से दो-दो, जबकि वार्ड संख्या 4, 6, 9 और 14 से एक-एक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुआ।
दूसरे दिन नामांकन दाखिल करने वाले वार्डवार प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं
वार्ड संख्या 3 सोनू गुर्जर और भैरू लाल।
वार्ड संख्या 4 गंगाराम भील।
वार्ड संख्या 6 सोमनिया बावरी।
वार्ड संख्या 9 राजेन्द्र कुमार।
वार्ड संख्या 11 द्वारका प्रसाद और सूरत राम जाट।
वार्ड संख्या 14 प्रेम।
इन सभी आठ प्रत्याशियों की पार्टी संबद्धता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दर्शाई गई है।
वार्ड 3 और 11 में अधिक हलचल
दूसरे दिन वार्ड संख्या 3 और 11 में सर्वाधिक दो-दो नामांकन दाखिल हुए। वहीं वार्ड संख्या 4, 6, 9 और 14 से एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन प्रस्तुत किया। इससे इन वार्डों में चुनावी गतिविधियों का रुख सामने आने लगा है।
16 अक्टूबर को अंतिम मौका
पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।