मांडलगढ़-भीलवाड़ा मार्ग पर निजी बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल; 2-3 की हालत गंभीर

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

सवाईपुर/-स्मार्ट हलचल|मांडलगढ़-भीलवाड़ा मार्ग पर सवाईपुर के निकट सवाईपुर-कोटड़ी चौराहे के पास एक निजी बस का टायर फटने से बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। इनमें दो से तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निजी बस मांडलगढ़, जोगणिया माता से भीलवाड़ा की ओर आ रही थी। इसी दौरान सवाईपुर से पहले बस का टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। घायलों का उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
टायर फटने से हादसा, जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस के मांडलगढ़-भीलवाड़ा मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद पलटने से यात्रियों को चोटें आईं। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।