पंचायतराज संस्था आम चुनाव 2026 पंचायत समिति सदस्य शाहपुरा हेतु आज 08 नाम निर्देशन पत्र हुए प्राप्त

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्मार्ट हलचल|पंचायत राज संस्था आम चुनाव हेतु आज शाहपुरा पंचायत समिति सदस्य हेतु नामांकन के दूसरे दिन अधिकतर अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन फॉर्म खरीद लिए लिए परंतु जमा करने की गति अभी तक धीमी है। रिटर्निंग अधिकारी शाहपुरा बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन आज 08 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। अब तक कुल 11 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं। पंचायत समिति सदस्य हेतु नामांकन 16 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
आज प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों का विवरण
वार्ड नंबर कुल नामांकन
3 2
4 1
6 1
9 1
11 2
14 1