गंगापुर कस्बे में गैस सिलेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई

गंगापुर- गंगापुर कस्बे में गंगापुर थानाप्रभारी तथा प्रर्वतन निरीक्षक के संयुक्त जांच दल ने होटल रेस्तरां पर आवश्यक कार्रवाई की। गंगापुर थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि जांच के दौरान अस्पताल रोड गंगापुर स्थित दाना-पानी रेस्टोरेन्ट पर 3 घरेलू गैस सिलेण्डर तथा ए वन होटल गेरूडी मंगरी पर 5 घरेलु गैस सिलेण्डर होटल के किचन मे व्यवसायिक काम में लेते जब्त किए गए। होटल दाना पानी के संचालक कमलेश वैष्णव होटल एक वन होटल संचालक मीठू लाल जाट के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। टीम में लीलाधर मालवीय थाना प्रभारी, खान मोहम्मद खान प्रर्वतन अधिकारी सहित पुलिस जाप्ता तैनात रहा।