पंचतीर्थ मंदिर में रावण दरबार के साथ सजाई द्वारकाधीश की भव्य झांकी

स्वर्ण जयंती महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु, 19 अक्टूबर को होगा भंडारा

गंगापुर। स्मार्ट हलचल|श्री बजरंग कीर्तन सांस्कृतिक कला मंडल की ओर से आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के तहत पंचतीर्थ मंदिर परिसर में रावण दरबार सजाया गया। इस अवसर पर भगवान द्वारकाधीश की आकर्षक झांकी तैयार की गई, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। झांकी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक मंदिर परिसर पहुंचे।स्वर्ण जयंती महोत्सव के अंतर्गत मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन हवन-पूजन एवं हरिकीर्तन के आयोजन किए जा रहे हैं। धार्मिक आयोजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। मंडल संयोजक शंभू सिंह राजपूत ने बताया कि महोत्सव के तहत 19 अक्टूबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में लादूलाल जागेटिया, राजू लोहार, राधाकिशन सेन, गोपाल तेली, राजमल तेली, अर्जुन सिंह, संजय तेली, नंद कुमार शर्मा, राजकुमार तेली, भैरूलाल तेली, विकास तेली, कन्हैयालाल सरगरा, भगतराम तेली, समरथ तेली, पवन तेली, भगवतीलाल माली एवं किशनलाल तेली सहित मंडल के अन्य कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं।