शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
स्मार्ट हलचल|शाहपुरा-सरसुदा चौराहे पर हुई स्कूल वैन हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
विद्यालय वाहन अनियंत्रित होकर सीमेंट के पोल से टकरा गया था, जिसमें 8 बच्चे सवार थे। मामले में जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान लेते ही जिले भर में संचालित विद्यालय वाहनों की सघन जांच पड़ताल अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत जिला परिवहन अधिकारी (DTO) एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूल वाहनों की जांच की। जांच के दौरान कई वाहनों में सुरक्षा मानकों में खामियां पाई गई, जिस पर मौके पर ही चालान बनाए गए।
प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि बिना परमिट, बिना फिटनेस और सुरक्षा मानकों के वाहन सड़क पर न चलाएं।