पंडित रमेश चंद्र ओझा स्मृति संस्थान ने 30 विद्यार्थियों को वितरित की स्पोर्ट्स किट
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। स्मार्ट हलचल|पंडित रमेश चंद्र ओझा स्मृति संस्थान की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिधाम, बड़ला में आज 30 छात्र-छात्राओं को स्पोर्ट्स किट वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष अखिल व्यास, रश्मि व्यास, मदन मीणा, सत्यनारायण कुमावत, संजना शर्मा, पूजा चौधरी, गोपाल बलाई एवं अन्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष अखिल व्यास ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में शिक्षा और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।