विजयादशमी पर संघ का पथ संचलन 20 को, स्वयंसेवको का होगा संगम

उदयपुर।स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उदयपुर महानगर की ओर से उदयपुर में 20 अक्टूबर (मंगलवार) को विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन का आयोजन होगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उदयपुर महानगर के संघचालक गोविंद अग्रवाल ने बताया कि विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का प्रारंभ आरसीए खेल मैदान सूरजपोल से होगा।
*स्वयंसेवकों का संपत प्रातः 7.45 बजे*
पूर्ण गणवेशधारियों के
स्वयंसेवकों का संपत प्रातः 7.45 बजे होगा आरसीए खेल मैदान में होगा जिसमें शहर के प्रबुद्ध जन एवं समाज जन भी कार्यक्रम में भाग लेंगे । अतिथियों द्वारा शस्त्र पूजन किया जायेगा। बौद्धिक के माध्यम से स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया जायेगा।
*प्रातः 10:15 बजे पथ संचलन प्रारंभ होगा*
विजयादशमी उत्सव, के पश्चात पथ संचलन प्रातः 10:15 बजे से प्रारंभ होगा। पथ संचलन सूरजपोल 10:19 बजे, बैंक तिराहा – बापू बाज़ार 10:25 बजे, दिल्ली दरवाज़ा 10:27 बजे, हाथीपोल 10:37 बजे, तक चेतक चौराहा 10:44 बजे, कोर्ट चौराहा 10:53 बजे, शास्त्री चौराहा 10:57 बजे, सभापति भवन 11 बजे, शक्ति नगर सनातन मंदिर 11:02 बजे तथा श्रमजीवी महाविद्यालय 11:07 बजे होता हुआ पुनः आरसीए खेल मैदान पहुंचेगा। मार्ग में विभिन्न समाजों की ओर से पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया जायेगा।