माण्डलगढ़ क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगी राहत, कोटा-उदयपुर सिटी मेमू रेलगाड़ी को मंजूरी

माण्डलगढ़ क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगी राहत, कोटा-उदयपुर सिटी मेमू रेलगाड़ी को मंजूरी

मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल । भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल को संसद की रेलवे संबंधी स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी ऑन रेलवे) में दूसरी बार सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके पुनः मनोनयन के साथ ही क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं के विस्तार और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16 अक्टूबर 2026 को सांसद दामोदर अग्रवाल को पत्र भेजकर कोटा से उदयपुर सिटी के बीच नई मेमू रेलगाड़ी के परिचालन को स्वीकृति प्रदान करने की जानकारी दी। पत्र के अनुसार, रेलगाड़ी संख्या 61627/61628 कोटा-उदयपुर सिटी मेमू वाया माण्डलगढ़ के परिचालन को मंजूरी दी गई है। इस रेलसेवा के शुरू होने से माण्डलगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र का कोटा और उदयपुर जैसे प्रमुख शहरों से रेल संपर्क बेहतर होगा। सांसद दामोदर अग्रवाल का रेलवे संबंधी स्थायी समिति में दूसरी बार मनोनयन और कोटा-उदयपुर सिटी मेमू रेलसेवा को मंजूरी मिलना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।