(महेन्द्र नागौरी)
मंगलवार को होगी पूर्णाहुति, कन्या पूजन और मूर्ति विसर्जन
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|श्री बाबाधाम में नवरात्रा महोत्सव के तहत महाआरती और अंतिम गरबा नृत्य में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भर गया और दर्शन के लिए बाहर तक कतारें लगी रहीं। मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में सामूहिक हवन, दुर्गा पाठ, अभिषेक और पूजा-अर्चना हुई। महिला-पुरुषों और युवक-युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में उत्साह से गरबा किया। बेहतर गरबा प्रदर्शन और आकर्षक ड्रेस वाले प्रतिभागियों का चयन कर सम्मानित किया गया।
मंदिर को आकर्षक विद्युत सजावट और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। मीडिया एवं गरबा प्रभारी राजेश नैनावटी ने बताया कि नवरात्रा महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार, 20 अक्टूबर को पूर्णाहुति, कन्या पूजन, मूर्ति विसर्जन और महाआरती के आयोजन होंगे।