श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज सेवा समिति तहसील कामां की कार्यकारिणी का हुआ गठन, डॉ. चरण शर्मा बने अध्यक्ष

जुरहरा, जिला डीग

रेखचंद्र भारद्वाज

स्मार्ट हलचल|श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज सेवा समिति तहसील कामां की बैठक सोमवार19 अक्टूबर 2026 को कामां की चन्द्रविहार कॉलोनी स्थित देवीराम शर्मा डीडराइटर (बिलोंद वाले) के निवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. चरण शर्मा बोलखेड़ा वालों ने की। बैठक में समाज की एकता, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक में समाज के सदस्यों की सहमति से डॉ. चरण शर्मा बोलखेड़ा वालों को अध्यक्ष, हेमराज भारद्वाज कामां को उपाध्यक्ष, लोकेश भारद्वाज परेही वालों को कोषाध्यक्ष, देवीराम शर्मा डीडराइटर बिलोंद वालों को सचिव तथा महावीर शर्मा ऊदाका वालों को उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ये सदस्य कार्यकारिणी में हुए शामिल
कार्यकारिणी में प्रेमचन्द शर्मा अटैची वाले कामां, राजेश शर्मा नक्शा नवीस कामां, जीतलाल शर्मा घड़ी वाले, कुलदीप शर्मा बामनी वाले, हेमन्त शर्मा बामनी वाले, कैलाश शर्मा बझेड़ा वाले, सुरेशचन्द शर्मा ऊचेड़ा वाले, चिरंजीलाल शर्मा बरौलीधाऊ वाले, अमरसिंह शर्मा बरौलीधाऊ वाले, महेन्द्र शर्मा बरौलीधाऊ वाले, धर्म शर्मा बरौलीधाऊ वाले, कुमर शर्मा बरौलीधाऊ वाले, निरोत्तम शर्मा बरौलीधाऊ वाले, पवन शर्मा बरौलीधाऊ वाले, देवेन्द्र कुमार शर्मा बरौलीधाऊ वाले, विवेक शर्मा सबलाना वाले, धर्मचन्द शर्मा बोलखेड़ा वाले, राजेश शर्मा बोलखेड़ा वाले, रमेशचंद शर्मा बोलखेड़ा वाले, कैलाशचन्द शर्मा बोलखेड़ा वाले, खेमचंद शर्मा बोलखेड़ा वाले, नवीन कुमार शर्मा बोलखेड़ा वाले, घनश्याम शर्मा बोलखेड़ा वाले, ओमदत्त शर्मा बझेड़ा वाले तथा निरंजन शर्मा पार्षद प्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया।

समाज को संगठित करने पर रहेगा जोर
कार्यकारिणी के गठन से समाज के लोगों में संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने और आपसी सहयोग को मजबूत करने की उम्मीद जताई गई। नवगठित कार्यकारिणी के माध्यम से समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज के सदस्यों को एकजुट रखने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।