पुनित चपलोत
भीलवाड़ा // जिला प्रशासन द्वारा 15 से 19 मार्च तक मनाए जा रहे राजस्थान दिवस समारोह की श्रृंखला में भीलवाड़ा साइकिल क्लब द्वारा रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
साइकिल क्लब प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने बताया कि रैली को एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया, स्थाई लोक अदालत के न्यायिक सदस्य गोवर्धन सिंह कावड़िया, जिंदल ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट ललित मोहन गर्ग, जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत तथा नगर निगम के मुख्य सैनिटरी इंस्पेक्टर संजय खोखर की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया।
रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस लाइन पर संपन्न हुई। साइकिल रैली के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। “साईकल रैली का संदेश महान – स्वच्छ, सुंदर, खुशहाल मेरा राजस्थान” थीम पर निकाली गई इस रैली में प्रतिभागियों ने जागरूकता से जुड़े स्लोगन व नारे लगाए।
राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित इस रैली में शहर के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के साथ ही स्कूली बालकों की दौड़ का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई विद्यार्थियों ने भाग लिया।
रैली में नन्हे बालक विराग खटोड़ और अर्पित दाधीच की साइकिलिंग तथा रामचंद्र मुंदड़ा का राजस्थानी वेशभूषा में शामिल होना विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
*इनकी रही सहभागिता*
रैली में मुकेश सामरिया, सुरेश बम्ब, अरुण संतोष मुछाल, राजकुमार अजमेरा, संजय खोकर, प्रतीक ईनाणी, राकेश सक्सेना, जगन्नाथ सालवी, रामचंद्र मुंदड़ा, जन्मेजयदेवसिंह खंगारोत, डॉ. देवेंद्रपुरी गोस्वामी, लाजपत आचार्य, सत्यनारायण राठी, अजय सोनी, दिनेश भट्ट, विजय कपूर, गिरिराज प्रजापति, अशोक राठी, सुरेंद्र छीपा, हस्तीमल भलावत, श्रीमती निशा राजपूत, श्रीमती मोनिका गर्ग, डॉ. हेमेंद्र कौशिक, मुकेश कुमावत, कालूलाल सोनी, विराग खटोड़, कैलाश शर्मा, नक्षत्र कुमावत, कार्तिकेय कुमावत, धर्मेंद्र खटोड़, सोम शर्मा, अर्पित दाधीच और आदिरा दाधीच सहित कई साइकिल प्रेमियों की सहभागिता रही।
