बजरंग आचार्य
सादुलपुर :-स्मार्ट हलचल|72वें नेशनल ओपन कॉम्पिटिशन भोपाल (राइफल व पिस्टल 2026) में गिल शूटिंग एकेडमी, साहवा (चूरू) के प्रतिभावान निशानेबाज़ जोनी पुत्र राजकुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि जोनी बोल और सुन नहीं सकते, लेकिन अपनी इस शारीरिक सीमा को कभी अपनी कमज़ोरी नहीं बनने दिया और अपनी अदम्य इच्छाशक्ति व एकाग्रता के बल पर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।
इस शानदार उपलब्धि के साथ सादुलपुर पहुँचने पर युवा खिलाड़ी का शहरवासियों द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन राकेश पूनिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लाल मोहम्मद भियाणी, राहुल पारीक, मनोज कुमार भार्गव, सुनील पूनिया और अतुल प्रजापत ने जोनी को सम्मानित करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया।
अतिथियों ने कहा कि जोनी की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी बाधा राह का रोड़ा नहीं बन सकती। जोनी की इस प्रेरणादायक जीत से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इस मौके पर मांगीलाल , महेंद्रपाल भार्गव, राजकुमार पुजारी , विमल भार्गव , छाजू राम भार्गव, आनंद भार्गव, जाकिर ख़ान, नवीन पुनिया, बालकृष्ण शर्मा , रवि प्रजापति, सुशील कुमार आदि उपस्थित थे