अंडर-14 चैलेंजर क्रिकेट प्रतियोगिता में रेलवे और ज्योति बाल निकेतन की शानदार जीत

रेलवे ने टाइगर को 92 रन और ज्योति बाल निकेतन ने क्रिएटिव क्लब को 40 रन से हराया

गंगापुर सिटी। स्मार्ट हलचल|सवाई माधोपुर अंडर-14 चैलेंजर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत क्रिएटिव स्पोर्ट्स एकेडमी, जयपुर रोड गंगापुर सिटी में खेले गए मुकाबलों में रेलवे क्रिकेट क्लब और ज्योति बाल निकेतन ने शानदार जीत दर्ज की।पहला मुकाबला: रेलवे क्रिकेट क्लब और टाइगर क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच में रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आसू खान के 37 और ग्रेविस जैन के 31 रनों की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन बनाए। टाइगर की ओर से मोहम्मद अली ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइगर की टीम 12.2 ओवर में 54 रन पर ऑलआउट हो गई। रेलवे की ओर से ग्रेविस जैन ने 11 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। रेलवे ने यह मुकाबला 92 रन से जीत लिया।

दूसरा मुकाबला: ज्योति बाल निकेतन और क्रिएटिव क्लब के बीच खेले गए मैच में ज्योति बाल निकेतन ने भानु प्रताप के 54 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 25 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिएटिव क्लब की टीम कनिष्क शर्मा के 53 रनों के बावजूद 20.1 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। ज्योति बाल निकेतन की ओर से कुशल मीणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। इस तरह ज्योति बाल निकेतन ने 40 रन से जीत हासिल की।

मैच के दौरान मोहम्मद अनीश, राजेंद्र महावर, मोहम्मद शबीर और लोकेश मीणा सहित खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीकांत जैन ने बताया कि शनिवार, 24 अक्टूबर को क्रिएटिव स्पोर्ट्स एकेडमी, गंगापुर सिटी में टाइगर क्रिकेट क्लब और ज्योति बाल निकेतन के बीच मुकाबला खेला जाएगा।