मां दधिमथी मंदिर में हुआ गरबा महोत्सव का रंगारंग आयोजन

भीलवाड़ा । स्मार्ट हलचल|लोकेश भट्ट ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ की ओर से विभिन्न आयु वर्ग की बहनों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई, प्रतिभावान महिलाओं का सम्मान हुआ। मां दधिमथी के चरणों में गरबा महोत्सव का आयोजन मंगलवार को आजादनगर स्थित मां दधिमथी मंदिर में किया गया।इस कार्यक्रम को लेकर समाज की महिलाओं में उत्साह बहुत उत्साह रहा।
अखिल भारतीय दाहिमा दाधीच ब्राह्मण महासभा की महिला प्रकोष्ठ भीलवाड़ा अध्यक्षा सावित्री शर्मा ने बताया की इस महोत्सव में विभिन्न आयु वर्ग की बहनों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, कार्यक्रम के दौरान गणगौर प्रतियोगिता में शामिल बहनों को पुरस्कार प्रदान किए गए साथ ही समाज की प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। महिलाओं ने अपने अपने ड्रेस कोड में प्रस्तुतियां दी, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंजू शर्मा, प्रशासक,कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजू तिवारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में मंजू कंठ और पार्षद नेहा जोशी, वैज्ञानिक अधिकारी श्वेता दाधीच, भजन गायिका चंदा दाधीच सहित कई महिलाओं शामिल हुई।
आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और महिला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के पश्चात स्नेहभोज भी रखा गया है।