पुनित चपलोत
भीलवाड़ा // जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर ओड राजस्थान महासभा के बैनर तले बड़ी संख्या में ओड समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को तीन सूत्रीय मांगों का मांग पत्र सौपा हैं। जिसमें उन्होंने प्रमुख रूप से ओडो का खेड़ा में एक पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की हैं। ओड राजस्थान महासभा प्रदेश अध्यक्ष प्रेम ओड ने कहा कि बीते दिनों भीलवाड़ा शहर के ओडो का खेड़ा में महेंद्र ओड की हत्या की गई थी इसको लेकर पूरा और समाज और सर्व समाज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचा है। हमने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है जिसमें हमने प्रमुख रूप से ओडो का खेड़ा में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है इसके बाद पुलिस अधीक्षक में हमें आश्वात किया है की ओडो का खेड़ा में पुलिस चौकी स्थापित होगी इसके साथ ही हमने ओडो का खेड़ा में अवैध शराब की दुकानों को हटाने के भी मांग की है। और महेंद्र ओड की हत्या के आरोपियों को सजा दिलवाने और मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
