महावीर इंटरनेशनल यूथ केंद्र ने बच्चों को बांटी बेडशीट और फल

कोटा। स्मार्ट हलचल।महावीर इंटरनेशनल यूथ केंद्र कोटा की ओर से डाइट परिसर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय आवासीय छात्रावास में बच्चों को बेडशीट और फल वितरित किए गए। संस्था सदस्य राहुल जैन ने यह सेवा कार्य अपने स्वर्गीय दादाजी पूरन चंद जैन की पुण्यस्मृति में किया।

 

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. सुनील जैन ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को स्नेह, देखभाल, सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, बड़े सपने देखने और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में सचिव नवीन जैन, कोषाध्यक्ष कुलदीप जैन, संस्थापक अध्यक्ष अंकित जैन, पुनीत जैन सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।