प्रतिबंधित एप पर क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा की खाईवाली करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 2 मोबाइल, कार और सट्टा राशि जप्त

भीलवाड़ा । भीलवाडा पुलिस ने प्रतिबंधित एप्लीकेशन साईट पर ऑन लाईन क्रिकेट मैच पर सट्टा की खाईवाली करने पर 2 आरोपी को गिरफ्तार कर 2 मामले दर्ज किए । सुभाषनगर थाना पुलिस ने आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त 2 मोबाईल, वेन्यू कार व 5 हजार रूपये नगद सट्टा राशि जप्त की । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अवैध जुआ-सट्टा खेल पर अंकुश लगाने हेतु एएसपी मुख्यालय पारस मल जैन के निर्देशन एंव सदर वृताधिकारी माधव उपाध्याय के निकटतम सुपरविजन में और सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर सट्टे की खाईवाली के विरुद्ध उक्त कार्यवाही की गई। पुलिस के मुताबिक 14.03.2025 को पुलिस थाना सुभाषनगर की 2 अलग-अलग टीम गठित कर प्रतिबंधित एप्लीकेशन साईट पर ऑनलाइन क्रिकेट मैच के दौरान मोबाईल इलेक्ट्रोनिक उपकरण के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे बाजी कर समूह के रूप मे आपराधिकृत शर्त लगाकर रूपयो का दाव लगा खाईवाली करते 2 आरोपी को गिरफ्तार कर आईटी एक्ट का जूर्म पाया जाने पर मामला दर्ज किया गया। आरोपियों द्वारा ऑनलाइन Trubet9 AND DIMOND EXCH99 GOOGLE CHROME SITE पर दक्षिण अफ्रीका टी-20 क्रिकेट मैच व आस्ट्रेलिया एनसीएल वूमेन क्रिकेट मैच पर सट्टे की खाईवाली मोबाईल फोन मे करते हुए को पकड़ा गया। जिन्होने फोन पर यूपीआई पेमेंट के जरिए सट्टा राशि का लेन-देन कर रखा था । आरोपी मुकेश खटीक ने गोविंद डीडवानिया पिता सीताराम निवासी खटीक मोहल्ला भीलवाडा से व आरोपी नारायण वैष्णव ने राॅकी निवासी मध्यप्रदेश नाम के बुकी से आईडी ले रखी थी जिनको भी मामले मे नामजद किया गया। जिन्हे गिरफ्तार कर जांच की जाएगी । गठित पुलिस सीआई टीम कैलाश कुमार विश्नोई पुलिस थाना सुभाषनगर भीलवाडा, मदन लाल सउनि पुलिस थाना सुभाषनगर भीलवाडा, पृथ्वीराज सउनि पुलिस थाना सुभाषनगर भीलवाडा, सुरेन्द्र, बबलू, निहार, कैलाश, उगमाराम शामिल थे ।

गिरफ्तार आरोपी

मुकेश पुत्र बालूलाल खटीक उम्र 37 साल निवासी रामदेवरी सांगानेर थाना सुभाषनगर भीलवाडा

नारायण वैष्णव पिता राधेश्याम वैष्णव निवासी ई 326 आजाद नगर थाना प्रतापनगर भीलवाडा