,
11 वार्डों में से 8 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन,
3 वार्डों के लिए 9 उम्मीदवारों में सीधी टक्कर
दिनेश कुमार सुवालका भटेड़ा
भटेडा। स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा जिले की बनेड़ा ग्राम पंचायत में पंचायती राज आम चुनाव के तहत ग्राम पंचायत घरटा में चुनावी बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद अब मतदान का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत के पंच और सरपंच पद के चुनाव के लिए 24 अक्टूबर (शनिवार) को सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। रिटर्निंग अधिकारी देबी लाल गुर्जर ने बताया कि इस बार सरपंच पद के लिए 6 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बाद में दुदाराम गुर्जर, छीतर लाल जाट व रामप्रसाद जाट तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब सरपंच पद के लिए भैरु लाल, रणजीत, व राजू सहित 3 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं, जिससे यहाँ त्रिकोणीय मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।
वही घरटा पंचायत के कुल 11 वार्डों में से 8 वार्डों में ग्रामीणों ने आपसी एकता और समझदारी की मिसाल पेश की है। जिससे वार्ड पंच पद के प्रत्याशी को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है, जिसके चलते इस वार्ड में मतदान नहीं करवाया जाएगा। वार्ड नं 1 मे रामलाल कीर वार्ड नं 2 से मोती लाल भील वार्ड नं 4 रमती, वार्ड नं 6 भैरु लाल वार्ड नं 7 इंद्रा वार्ड नं 8 द्रोपदा कंवर वार्ड 10 विमला देवी वार्ड नं 11 में रामदेव भील निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।
सरपंच पद के त्रिकोणीय और वार्ड पंच के लिए अब वार्ड 3,5,9 में बहुकोणीय समीकरणों के बीच वार्ड पंचों के लिए भी मुकाबला दिलचस्प हो चला है। 24 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारियां चाक-चौबंद कर ली हैं, वहीं उम्मीदवार भी अब अंतिम दौर के घर-घर जनसंपर्क में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।