खजूरी की 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 164 प्रत्याशी मैदान में
अमरगढ़ में सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार, श्रृंगारचावरी और उलेला में 12-12 प्रत्याशी; बड़ौदा तलोदा में दो के बीच मुकाबला
अलकेश पारीक
खजूरी, स्मार्ट हलचल। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर भीलवाड़ा जिले की खजूरी पंचायत समिति क्षेत्र की 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। निर्वाचन विभाग के जारी प्रारूप-7 के अनुसार नामांकन प्रक्रिया और नाम वापसी के बाद कुल 164 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। ग्राम पंचायतों में कहीं प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने से मुकाबला रोचक रहेगा, तो कहीं कम उम्मीदवार होने से चुनावी तस्वीर अलग नजर आएगी।
निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार अमरगढ़ ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए सबसे अधिक 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। श्रृंगारचावरी और उलेला में 12-12 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। हंसेड़ा हरसालो का खेड़ा में 11, लाल का खेड़ा में 10 तथा मानपुरा झिंकरी में 9 प्रत्याशी मैदान में हैं।
बांकरा ग्राम पंचायत में 8 प्रत्याशी, जबकि नाथून, किशनगढ़ और कबारी में 7-7 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। पीपलूंद, बेई और भरनी कला में 6-6 प्रत्याशी मैदान में हैं। खजूरी और दाधीमाता में 5-5 उम्मीदवार सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।
टीथोदा जागीर और भागूनगर में 4-4 प्रत्याशी मैदान में हैं। बिलेठा, ढोर, शक्करगढ़, खेरूणा, मनोहरपुरा, अमलदा, बागोदर और फतहपुर गढ़बोदिया में 3-3 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। बड़ौदा तलोदा ग्राम पंचायत में सबसे कम दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। गुर्हा ग्राम पंचायत में भी 5 प्रत्याशी मैदान में हैं।
नामांकन से नाम वापसी तक 164 प्रत्याशी अंतिम सूची में
निर्वाचन विभाग के प्रारूप-7 में खजूरी पंचायत समिति क्षेत्र की 27 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 251 नामांकन दर्ज किए गए हैं। इनमें 250 उम्मीदवारों के नामांकन दर्ज हुए तथा 249 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के दौरान 85 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। इसके बाद अंतिम प्रत्याशियों की संख्या 164 रह गई।
ग्राम पंचायतवार सरपंच प्रत्याशियों की स्थिति
अमरगढ़ में सबसे ज्यादा प्रत्याशी, बड़ौदा तलोदा में सबसे कम
खजूरी पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच पद के चुनाव को लेकर गांवों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अमरगढ़, श्रृंगारचावरी, उलेला और हंसेड़ा हरसालो का खेड़ा जैसी पंचायतों में प्रत्याशियों की अधिक संख्या होने से मुकाबले पर लोगों की नजर रहेगी। वहीं बड़ौदा तलोदा में दो उम्मीदवारों के बीच सीधा चुनाव होगा।
निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब सभी 27 ग्राम पंचायतों में अंतिम प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। चुनाव परिणाम तय करेंगे कि मतदाता किस प्रत्याशी पर भरोसा जताते हैं।
स्मार्ट हलचल पंचायत चुनाव से जुड़ी मतदान और परिणाम की जानकारी प्रकाशित करता रहेगा।